भारत

डीएमके के नए अध्यक्ष चुने गए एम के स्टालिन

Posted on

एमके स्टालिन को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। मंगलवार को चेन्नई में हुई डीएमके की अहम बैठक में स्टालिन को पार्टी अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले स्टालिन डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष थे. पार्टी के सभी 65 जिला सचिवों ने 65 साल के स्टालिन का नाम शीर्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। खास बात ये है कि इस पद के लिए सिर्फ स्टालिन का ही नामांकन था. इसके अलावा दुरई मुरुगन को पार्टी का कोषाध्यक्ष चुना गया है। करीब 49 साल तक करुणानिधि के अध्यक्ष रहने के बाद स्टालिन पार्टी के दूसरे अध्यक्ष बने हैं ।इस बीच करुणानिधि के बड़े बेटे और डीएमके से बर्खास्त एमके अलागिरी ने कहा है कि अगर पार्टी में उन्हें दोबारा शामिल नहीं किया गया, तो उसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO