भारत

कंबोडिया की यात्रा पर पहुंचीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

Posted on

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह पहुंच गई हैं। जहां वह कंबोडिया के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगी। इससे पहले विदेश मंत्री वियतनाम में थी, जहां भारत और वियतनाम के आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने पर दोनों देशों ने खुलकर चर्चा की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपनी वियतनाम की यात्रा खत्म कर दूसरे चरण में कंबोडिया के नोमपेन्ह पहुंच गई हैं। कंबोडिया में विदेश मंत्री वहां की संसद के प्रमुख से चुम और प्रधानमंत्री हुन सेन से मुलाकात करेंगी, सुषमा स्वराज अपने समकक्ष कंबोडिया के विदेश मंत्री प्रेक सोखोन से भी विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगी। इससे पहले वियतनाम दौरे के दूसरे दिन हनोई में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वियतनाम के प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने वियतनाम के विदेश मंत्री फाम बिन्ह मिन्ह के साथ बातचीत भी की। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, समुद्री सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। दोनों देशों के बीच आपसी हित के क्षेत्रों को लेकर समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए गए। हनोई में सुषमा स्वराज ने वियतनाम के विदेश मंत्री के साथ 16वीं संयुक्त परिषद की बैठक की भी अध्यक्षता की। सुषमा स्वराज की इस यात्रा का मकसद वियतनाम और कंबोडिया के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO