मनोरंजन

करीना के लिए यह गुड न्यूज़ ही है, करण के साथ ऐसे जो हो रही है उनकी घर वापसी

Posted on

मुंबई- करण जौहर ने अभी हाल ही में घोषणा की है कि फिल्म तख़्त में वह रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर को शामिल करने जा रहे हैं। इस बारे में विक्की कौशल ने कहा है कि यह फिल्म करण जौहर की मुग़ल एम्पायर की कभी ख़ुशी कभी गम होगी। करीना कपूर खान अभी हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनीं तो उन्होंने तख़्त से जुड़ने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि रणवीर सिंह बेहतरीन परफ़ॉर्मर हैं और करीना इस बात से खुश हैं कि अब दोनों एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। वह कहती हैं कि कई सालों के बाद अब जाकर हम दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह काफी दिनों से एक तरह से ड्यू था। यह मेरे लिए सम्मानजनक है कि मैं रणवीर के साथ काम करने जा रही हूं। बता दें कि इस फिल्म से पहले करीना और रणवीर की जोड़ी राम लीला में बनते-बनते रह गई थी। करीना ने फिल्म छोड़ दी थी, फिर दीपिका फिल्म का हिस्सा बनीं। वहीं दिल धड़कने दो में भी रणवीर और करीना को भाई-बहन का रोल ऑफ़र हुआ था। लेकिन बाद में उसमें प्रियंका शामिल हुईं। करण जौहर के साथ एक साथ फिर से दो फिल्में तख़्त और गुड न्यूज़ के बारे में करीना कहती हैं कि मैंने धर्मा के साथ काफी फिल्मों में काम किया है और करण के साथ काम करना बहुत सुखदाई होता है। साथ ही करण की निर्देशित फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम में मैं काम कर चुकी हूं तो एक बार फिर से उनके साथ आना खुशनसीबी है। करण के साथ काम करना घर में काम करने जैसा है। क्योंकि वह मेरे बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। बता दें कि तख़्त अगले साल फ्लोर पर जाएगी, और फिल्म 2020 में रिलीज होगी। करीना कपूर खान की बात करें तो उनकी हालिया फिल्म वीरे दी वेडिंग थी जिसमें उनके साथ सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर थीं। यह फिल्म करीना की कमबैक फिल्म थी।  करीना कपूर खान अभी हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनीं तो उन्होंने तख़्त से जुड़ने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि रणवीर सिंह बेहतरीन परफ़ॉर्मर हैं और करीना इस बात से खुश हैं कि अब दोनों एक बार फिर से साथ काम करने जा रहे हैं। वह कहती हैं कि कई सालों के बाद अब जाकर हम दोनों एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। यह काफी दिनों से एक तरह से ड्यू था। यह मेरे लिए सम्मानजनक है कि मैं रणवीर के साथ काम करने जा रही हूं। बता दें कि इस फिल्म से पहले करीना और रणवीर की जोड़ी राम लीला में बनते-बनते रह गई थी। करीना ने फिल्म छोड़ दी थी, फिर दीपिका फिल्म का हिस्सा बनीं। वहीं दिल धड़कने दो में भी रणवीर और करीना को भाई-बहन का रोल ऑफ़र हुआ था। लेकिन बाद में उसमें प्रियंका शामिल हुईं। करण जौहर के साथ एक साथ फिर से दो फिल्में तख़्त और गुड न्यूज़ के बारे में करीना कहती हैं कि मैंने धर्मा के साथ काफी फिल्मों में काम किया है और करण के साथ काम करना बहुत सुखदाई होता है। साथ ही करण की निर्देशित फिल्म कभी ख़ुशी कभी गम में मैं काम कर चुकी हूं तो एक बार फिर से उनके साथ आना खुशनसीबी है। करण के साथ काम करना घर में काम करने जैसा है। क्योंकि वह मेरे बेस्ट फ्रेंड्स में से एक हैं। बता दें कि तख़्त अगले साल फ्लोर पर जाएगी, और फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO