खेल

बेनजेमा और बेल के गोल से रियाल मैड्रिड जीता

Posted on

मैड्रिडः करीम बेनजेमा के दो और गैरेथ बेल के एक गोल की मदद से रियाल मैड्रिड ने पिछडऩे के बाद वापसी करते हुए गिरोना को 4-1 से हराया। नये ला लीगा सत्र में दूसरी जीत पर नजरें टिकाए बैठी यूरोपीय चैंपियन टीम 17वें मिनट में बोर्जा गार्सिया के शानदार गोल की बदौलत 0-1 से पिछड़ गई थी। गिरोना ने अच्छी शुरुआत की और कुछ समय तक रियाल पर दबदबा बनाए रखा। मार्को एसेनसियो को बाक्स के अंदर गिराने पर रियाल को पेनल्टी मिली जिसे 39वें मिनट में कप्तान सर्जियो रामोस ने गोल में बदला। एसेनसियो के खिलाफ एक और फाउल पर रियाल को दूसरी स्पाट किक मिली और इस बार इसे बेनजेमा ने गोल में बदला। बेल ने इसके बाद रियाल मैड्रिड को 3-1 से आगे किया और बेनजेमा ने 80वें मिनट में बेल के क्रास को गोल में बदलकर अपनी टीम की 4-1 से जीत सुनिश्चित की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO