भारत

भारत वियतनाम के साथ रिश्ते मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध: सुषमा

Posted on

वियतनाम दौरे के दूसरे दिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ करेंगे बैठक। हनोई में तीसरे हिन्द महासागर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए विदेश मंत्री ने क्षेत्र की शांति और समृद्धि के लिए आपसी मज़बूत रिश्तों पर दिया ज़ोर। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कल वियतनाम के हनोई में आयोजित हिंद महासागर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने समुद्री सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ये इलाके की तरक्की के लिए अहम है। विदेश मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की शांति , समृद्धि के लिए भारत ने लगातार प्रयास किए हैं। हिंद महासागर के आर्थिक महत्व पर ज़ोर देते हुए, विदेश मंत्री ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र विश्व के व्यस्ततम जलमार्गों में गिना जाता है। वियतनाम दौरे के दूसरे दिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO