जीवन शैली

सुबह उठते ही चेहरे पर दिखती है सूजन तो जरूर जानिए इसकी वजह

Posted on

कई बार सुबह उठते ही चेहरे और आंखों पर सूजन महसूस होने लगती है। जिससे हम घबरा जाते हैं और समझ नहीं पाते कि आखिर क्या किया जाए? इसके अलावा लोग यह भी विचार करने लगते हैं कि इसके पीछे कौन- सी वजह हैं, जिससे चेहरे पर सूजन आ गई हो। थोड़ी देर में इसके ठीक हो जाने पर लोग बेफिक्र हो जाते हैं और इसके पीछे की वजह जान नहीं पाते। जबकि यह जानना जरूरी है कि इस सूजन के क्या कारण हो सकते हैं।

1. एलर्जी
किसी को भी किसी भी मौसम में एलर्जी हो सकती है। इसका कारण बाहरी वातावरण में प्रदूषण, धूल- मिट्टी के संपर्क में रहना, खाने से एलर्जी, प्रतिरोधक क्षमता में कमी आदि हो सकते हैं। जिससे छींके आना, नाक बहना, कफ जम जाना, आंखों में सूजन के साथ-साथ चेहरे पर भी सूजन दिखाई देने लगती है। डॉक्टर से इसकी जांच करवा कर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।

2. चीनी और नमक का ज्यादा सेवन
सुबह चेहरे पर सूजन आने का कारण रात को खान-पान में लापरवाही भी हो सकती है। खाने में ज्यादा चीनी और ज्यादा नमक भी इसकी वजह हो सकते हैं। जिससे शरीर में वाटर रिटेंशन की समस्या हो जाती है। शरीर के टिश्यू में इस कारण पानी जमा होने लगता है और इस वजह से चेहरे या फिर दूसरे अंगों में सूजन दिखाई देने लगती है। जो लोग कम पानी पीते हैं तो उनके टिशूज भी पानी को रोक कर सूजन पैदा करते हैं।

3. कंजंक्टिवाइटिस
यह आंखों में एक तरह की इंफैक्शन होती है। जिस कारण आंखों के साथ-साथ चेहरे पर भी सूजन दिखाई देती है। गंदे बिस्तर, परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स, धुंआ आदि के कारण भी यह संक्रमण हो सकता है।

4. साइनस
जिन लोगों को बहुत ज्यादा जुकाम या फिर साइनस की परेशानी रहती है, उनके चेहर पर भी सूजन दिखाई देने लगती है। साइनस के कारण हवा की जगह में बलगम जमा होने लगती है। जिससे साइनस बंद होने शुरू हो जाते हैं और चेहरा सूज जाता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO