व्यापार

पेप्सीको सीईओ इंदिरा नूई को मिलेगा गेम चेंजर अवार्ड, महिलाओं की आवाज को किया बुलंद

Posted on

नई दिल्लीः पेप्सिको की भारतीय मूल की सीईओ इंद्रा नूई को ग्लोबल कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन 2018 का गेम चेंजर ऑफ द ईयर अवार्ड प्रदान करेगा। उनकी कारोबारी उपलब्धि, दुनियाभर में मानवीय सेवा के रिकॉर्ड और महिलाओं एवं लड़कियों के अधिकारों की पैरवी के लिए उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक अवरोधक खत्म करने, साहस की नई परिभाषा लिखने, शानदार कार्य और दुनियाभर के नागरिकों को अपने काम से प्रेरित करने वाले लोगों और संस्थानों को अक्तूबर में 2018 का एशिया गेमचेंजर अवार्ड प्रदान किया जाएगा। एशिया सोसाइटी की अध्यक्ष और सीईओ जोसेट शीरन ने कहा कि इंद्रा नूई परिवर्तनकारी शख्सियत हैं। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में काम करने के दौरान उन्होंने मानवीय कार्यों में नूई के योगदान को देखा। भोजन, पोषण, जल, जलवायु परिवर्तन और महिला सशक्तीकरण के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र के साथ पेप्सिको की भागीदारी रही है। इस सूची में अंतर्राष्ट्रीय रोबोटिक्स स्पर्धा में अपनी छाप छोड़ने वाली अफगान गर्ल्स रोबोटिक्स टीम और नेपाल के एक छोटे से गांव से आने वाली मीरा राय का भी नाम है जिन्होंने धावक के तौर पर रिकार्ड तोड़ा और करोड़ों लड़कियों और महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनीं। आपको बता दें कि इंद्रा नूई इस साल अक्टूबर में सीईओ के पद से हटेंगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO