संसार

शिकागो में आग लगने की घटना में आठ की मौत

Posted on

शिकागो : अमरीका के शिकागो क्षेत्र में आग लगने की घटना में छह बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। दमकल आयुक्त जोस सैंटियागो ने बताया कि आग की घटना में मारे गए लोगों में एक शिशु भी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों को सुबह करीब चार बजे शहर के लिट््ल विलेज इलाका स्थित एक घर में आग लगने की सूचना मिली। कम से कम दो घर आग की चपेट में आ गए। शिकागो दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी मेरिट ने बताया कि हादसे में मारे गए सभी उसी घर में रहते थे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO