भारत

अहमदाबाद में गिरी चार मंजिला इमारत, दस लोग मलबे में दबे

Posted on

अहमदाबाद : गुजरात में अहमदाबाद शहर में एक चार मंजिला इमारत रविवार को धराशायी हो गई जिसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है। अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि ओढव इलाके में गुरुद्वारा के निकट शाम को चार मंजिला इमारत का एक ब्लॉक अचानक धराशायी हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाडिय़ों के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और कडी मशक्कत से इमारत के मलबे में दबे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। पांच लोगों को मलबे से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब दस लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मनपा आयुक्त विजय नेहरा ने बताया कि यह सरकार द्वारा बनाई गई इमारत थी। इसे सन् 1999 में बनाया गया था। इसमें एक ब्लॉक में 16-16 के दो लॉक थे। कुल 32 फ्लेट में करीब 150 लोग इस बिल्डिंग में रहते थे। कुछ दिनों पहले ही इसे खाली कराया गया था। लेकिन एक दो परिवार के आठ से दस लोग वापस इसमें आ गए थे। रविवार शाम इसका एक ब्लॉक अचानक धराशायी हो गया। इसके मलबे में दस लोगों के दबे होने की आशंका है। एनडीआरएफ की टीम को भी यहां बुला लिया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO