भारत

पीएम जनआरोग्य योजना के कॉल सेंटर की 1 सितंबर से शुरुआत

Posted on

प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना के कॉल सेंटर का 1 सितंबर को शुभारंभ किया जाएगा। कॉल सेंटर का नंबर है 14555. इस कॉल सेंटर से घर के करीब अस्पताल, बीमारी का इलाज जैसी जानकारियां हासिल की जा सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सुविधा से जुड़े एक अहम अभियान प्रधानमंत्री जन आरोग्य अभियान का एलान किया था। इस अभियान को 25 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य बीमा से जुड़े इस अभियान के तहत शुरुआत में करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को 5 लाख रुपये सालाना का स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा. 16 राज्यों में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO