मंडी

द्रंग विधान सभा क्षेत्र के थलटूखोड़ में आगामी 02 सितम्बर को आयोजित होने वाले जनमंच

Posted on

द्रंग विधान सभा क्षेत्र के थलटूखोड़ में आगामी 02 सितम्बर को आयोजित होने वाले जनमंच से पूर्व चरण में विभिन्न विभागों द्वारा चिन्हित
पंचायतों में अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य एवं जन कल्याण विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सुधार, शिल्हबुधाणी, तरस्वाण पंचायत में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। जिसमें सहायक अभियन्ता पधर डीआर रावत ने लोगों को जलजनित रोगों से बचने,पानी के रखरखाव व उचित उपयोग के बारे में जानकारी दी व सम्बन्धित पंचायतों की पेयजल से सम्बन्धित समस्याएं सुनीं व कुछ शिकायतों का निवारण मौके पर ही कर दिया गया। इस अवसर पर शिल्हबुधाणी के प्रधान प्रेम सिंह, ग्राम पंचायत सुधार के उपप्रधान देशराज, पंचायत प्रतिनिधि सहित स्थानिय लोग उपस्थित थे।

इसी तरह पशु पालन विभाग द्वारा भी ग्राम पंचायत धमच्याण के भवन में एक
जागरूकता शिविर लगाया गया। जिसमें थलटूखोड़ में कार्यरत डा. जयोत्सना
चैहान ने पशु स्वास्थ्य तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान सहित स्थानिय लोग उपस्थित थे।

इसी प्रकार सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा 25 अगस्त को ग्राम पंचायत धमच्याण और लपास में प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक, लटराण और बरोट में 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक और बरधाण में 3ः50 बजे से 5ः30 बजे तक तथा 27 अगस्त को ग्राम पंचायत कथोग प्रातः 10ः30 बजे से 12ः30 बजे तक और रोपा में 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बाल विकास परियोजना द्रंग द्वारा भी 27 अगस्त को तरस्वाण और धमच्याण
में प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक, सुधार और लपास में 2ः00 बजे से
4ः00 बजे तक और 28 अगस्त, 2018 करे अप्पर रोपा तथा बरोट में प्रातः 10ः00
बजे से 12ः00 बजे तक, कथोग और बरधाण में 2ः00 बजे से 4ः00 बजे तक तथा 29
अगस्त को ग्राम पंचायत शिल्हबुधाणी और लटरान में प्रातः 10ः00 बजे से
12ः00 बजे तक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO