जीवन शैली

बार-बार पड़ रहे हैं बीमार तो इन तरीकों से इम्यून सिस्टम करें मजबूत

Posted on

बीमारी चाहे कितनी भी बड़ी या गंभीर क्यों ना हो, वह तब तक हमें प्रभावित नहीं कर सकती जब तक हमरा इम्यून सिस्टम मजबूत हो। कहने का अर्थ यह है कि स्वस्थ जीवन व्यतीत करने के लिए इसका का ठीक होना बहुत जरूरी है।  मजबूत इम्यून सिस्टम के लिए सही डाइट और हैल्दी लाइफस्टाइल अपनाना बहुत आवश्यक है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकें बताएंगे, जिससे आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

 इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के कुछ आसान टिप्स।

–– ADVERTISEMENT ––

1. स्वस्थ आंत है महत्वपूर्ण

80 प्रतिशत इम्यूनिटी का केंद्र आंत होती है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखने के लिए आंत का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। ज्यादा चीनी, नमक, रिफाइंड तेल और ट्रांस-फैट्स का सेवन आंत के साथ-साथ इम्यून सिस्टम  को भी कमजोर बनाता है। ऐसे में आंत को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों का सेवन न करें और हैल्दी डाइट को फॉलो करें।

 2. पोषक तत्वों की कमी
विटामिन्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। एेसे में अपनी डाइट में विटामिन्स, मिनरल्स जरूर शामिल करें। पोषक तत्वों के लिए मल्टीविटामिन्स का सेवन करें।

3. पर्याप्त नींद

नींद पूरी ना होने का सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूर लें। इससे न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा बल्कि यह आपको तनाव से भी बचाएगा।

 4. व्यायाम करना
रोजाना आधे घंटे के लिए व्यायाम और वॉक जरूर करें। कसरत करने से ब्लड सर्कुलेशन में मौजूद व्हाइट सेल्स बढ़ते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम ठीक ढ़ग से काम करने लगता है।

 5. फल व सब्जियां खाएं
फल और हरी सब्जियों में मौजूद गुण इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करते हैं। स्वस्थ रहने के लिए अपने डाइट में फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें।

 6. कम पानी पीना

एक दिन में कम से 7-8 गिलास पानी पीना बहुत जरूरी होता। इससे कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन हो सकती है। इसके साथ ही शरीर में पानी की कमी होने का सीधा असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO