कबड्डी

एशियाई खेल: महिला कबड्डी में भारत को सिल्वर मेडल

Posted on

एशियाई खेलों में भारत की महिला कबड्डी टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। शुक्रवार को खेले गए फ़ाइनल में भारतीय महिला कबड्डी टीम को ईरान ने मात दी। महिला कबड्डी टीम को ईरान के हाथों 24-27 से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। टूर्नामेंट से पहले माना जा रहा था कि ईरानी टीम भारत के मुक़ाबले कमजोर है, लेकिन खिताबी मुक़ाबले में कई मौकों पर न केवल भारत को जबरदस्त टक्कर दी, बल्कि मुक़ाबला भी अपने नाम कर लिया। पहले हाफ तक भारतीय टीम 13-11 से आगे थ। शुरुआत में भारत काफी आगे था, लेकिन पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले ईरान ने वापसी करते हुए 5 पॉइंट जुटाकर बढ़त कम कर दी। दूसरे हाफ में ईरानी महिलाओं ने गजब की फुर्ती दिखाई और 17-13 से बढ़त ले ली। भारत ने अंतिम वक्त में वापसी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और ईरान ने 27-24 से मुक़ाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में चीनी ताइपै को 27-14 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। टीम इंडिया ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। ग्रुप लेवल पर भारतीय महिलाओं ने पहले मैच में जापान को 43-12 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में थाइलैंड को 33-23 से हराया था। उसने अन्य मुकाबलों में श्रीलंका को 38-12 और इंडोनेशिया को 54-22 के बड़े अंतर से मात दी थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO