खेल

राणा सोढी द्वारा एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष रोइंग टीम को बधाई

Posted on

भारतीय टीम ने कुआरडरपल सर्कल्लज़ वर्ग में जीते स्वर्ण पदक  
चंडीगढ़,
पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने भारत की पुरुष रोइंग टीम को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे एशियन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। टीम, जिसमें स्वर्ण सिंह विर्क, सुखमीत सिंह, दत्तू भोकानल और ओम प्रकाश शामिल हैं, ने पुरुषों के कुआरडरपल सर्कल्लज़ वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। गौरतलब है कि टीम मैंबर सुखमीत सिंह और स्वर्ण सिंह विर्क मानसा जि़ले से सम्बन्ध रखते हैं। राणा सोढी ने आगे कहा कि स्वर्ण सिंह विर्क और सुखमीत सिंह ने पंजाब का सिर गर्व से ऊँचा किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार राज्य भर में खेल ढांचों के पूर्ण आधुनिकीकरन के लिए वचनबद्ध है और इसके अलावा खिलाडिय़ों को छोटी उम्र से ही हर सुविधा देने के लिए भी प्रतिबद्ध है जिससे आगे जाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी पैदा किये जा सकें।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO