पंजाब

विजीलैंस द्वारा सहकारी सभा का सचिव 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़
विजीलैंस ब्यूरो पंजाब द्वारा आज गाँव बारन, जि़ला पटियाला की सहकारी कृषि सेवा सभा में तैनात सचिव गुरतेज सिंह को 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सचिव गुरतेज सिंह को शिकायतकर्ता अजायब सिंह, निवासी गाँव बारन, पटियाला की शिकायत पर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में बताया कि सरकार द्वारा कजऱ् राहत स्कीम के अंतर्गत उसका 90,000 रुपए का कजऱ् माफ करने की प्रक्रिया चल रही है जिस संबंधी सचिव गुरतेज सिंह द्वारा उक्त राहत कजऱ्े को माफ कराने के बदले 45,000 रुपए की रिश्वत की माँग की गई है और उसके द्वारा पहली किश्त के 35,000 रुपए पहले ही दिए जा चुके हैं।  विजीलैंस की तरफ से शिकायत की जांच के उपरांत उक्त सचिव को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के तौर पर 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO