पंजाब

पंजाब सरकार द्वारा तरन तारन जिले में बारिश से हुई क्षतिग्रस्त धान की फ़सल के लिए 8633 किसानों को 11.47 करोड़ रुपए की मुआवज़ा राशि जारी

Posted on

मुख्यमंत्री ने तरन तारन के डिप्टी कमिश्नर को मुआवज़ा राशि तुरंत वितरित करने के लिए कहा
चंडीगढ़,
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अगस्त के पहले हफ़्ते तरन तारन जिले में भारी बारिश के कारण धान की फ़सल को पहुँचे नुक्सान की भरपाई के लिए 8633 किसानों को 11.47 करोड़ की मुआवज़ा राशि जारी की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए राजस्व विभाग ने मुआवज़ा राशि जारी कर दी है। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने तरन तारन जिले के डिप्टी कमिश्नर को यह मुआवज़ा राशि सम्बन्धित किसानों को तुरंत बाँटने की हिदायत दी है। फसलों को हुए नुक्सान बारे विस्तार में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि कुल 9558 क्षेत्रफल में से खडूर साहिब तहसील के गाँव जौहल ढाए वाला, मुंडा गाँव, गुज्जरपुरा और धुन्दा में 4616 एकड़ और तरन तारन तहसील के गाँव कम्बो ढाए वाला, धुन ढाए वाला, घडक़ा और चम्बा कलां में 4942 एकड़ धान की फ़सल भारी बारिश के कारण खऱाब हुई है।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO