भारत

ममता ने भाजपा पर लगाया ‘लोकतंत्र’ को बर्बाद करने का आरोप

Posted on

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए देश में प्रबल हो रही पूर्ण अराजकता के लिए पार्टी को जिम्मेदार ठहराया और सवाल किया कि क्या भागवा पार्टी के पास यह फैसला करने का अधिकार है कि लोगों को क्या खाना चाहिए?  उन्होंने भाजपा पर दूसरों पर अपनी राय थोपने और धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर देश में लोकतंत्र को ‘‘बर्बाद’’ करने का भी आरोप लगाया। बनर्जी ने राज्य सचिवालय में कहा, हम पूरी अराजकता में जी रहे हैं। भाजपा तय कर रही है कि कौन सी एजेंसियां किनके घरों पर छापेमारी मारेंगी। वे तय कर रहे हैं कि कौन से टेलीविजन चैनल को बंद किया जाएगा और कौन से चैनल को लोग देखेंगे।’’ ममता, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के एक अधिकारी के आवास एवं कार्यालय में की गई आयकर विभाग की छापेमारी की तरफ इशारा कर रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया, च्च्वे यह भी तय कर रहे हैं कि किस संवाददाता को नौकरी से निकाला जाएगा और किसकी नौकरी बची रहेगी। वे जो देश में कर रहे हैं वह किसी लोकतंत्र में नहीं होता।’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO