क्रिकेट

मनीष पांडे की शानदार पारी की बदौलत भारत बी ने दक्षिण अफ्रीका ए को 30 रनों से हराया

Posted on

बेंगलुरुः कप्तान मनीष पांडे की नाबाद 95 रन की शानदार पारी के दम पर भारत बी ने दक्षिण अफ्रीका ए को चतुष्कोणीय एकदिवसीय सीरीज में वर्षा बाधित मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम के तहत 30 रनों से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका ए ने 47.3 ओवर में 231 रन बनाए। उसकी तरफ से सेनुरन मुथुस्वामी ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा ने चार और श्रेयस गोपाल ने तीन विकेट लिए। भारत बी ने 40.3 ओवर में जब पांच विकेट पर 214 रन बनाए थे तब बारिश आने के कारण फिर खेल संभव नहीं हो पाया। इतने ओवर तक डकवर्थ लुईस नियम के तहत लक्ष्य 185 रन था जबकि भारतीय टीम इससे काफी आगे थी। मनीष पांडे ने 105 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 95 रन की मैच विजयी पारी खेली।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO