पंजाब

विजीलैंस द्वारा थानेदार 10,000 रुपए की रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Posted on

चंडीगढ़,
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा आज सी.आई.ए फिऱोज़पुर में तैनात सब इंस्पेक्टर, ओम प्रकाश हांडा को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सब इंस्पेक्टर ओम प्रकाश हांडा को शिकायतकर्ता पाला सिंह निवासी बस्ती अमरीक सिंह वाली जि़ला फिऱोज़पुर की शिकायत पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त सब इंस्पेक्टर उसके घर पर रेड करके मोटरसाईकल उठाकर ले गया था और मोटरसाईकल उसे वापिस करने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत माँग रहा है और सौदा 10,000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की जांच के उपरांत उक्त दोषी सब इंस्पेक्टर को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत उक्त दोषी के विरुद्ध फिऱोज़पुर स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO