संसार

बर्लिनः ऑनलाइन प्रसारित नहीं हो सका राहुल गांधी का भाषण

Posted on

जर्मनी के बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के नाम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संबोधन का ‘सीधा’ प्रसारण तकनीकी गड़बड़ी के चलते नहीं हो सका। पार्टी की ओर से यह जानकारी दी गई। गांधी का भाषण यूट्यूब के एक लिंक के जरिए अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे शुरू होना था जिसे बाद में साढ़े दस बजे से शुरू करने के लिए पुर्निधारित किया गया। हालांकि उनके इस संबोधन का सीधा प्रसारण नहीं हो सका और पार्टी ने इसके पीछे तकनीकी गड़बड़ी बताई। राहुल गांधी जर्मनी और ब्रिटेन की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO