भारत

मेघालय उपचुनाव में 77 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

Posted on

शिलांगः मेघालय में आज दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में 77 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ़ आर. खारकोंगोर ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दक्षिण तुरा सीट के 30,231 मतदाताओं में से 72.89 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस सीट से मुख्यमंत्री कोनार्ड के संगमा मैदान में हैं। सीईओ ने बताया कि रानीकोर सीट पर 29,685 मतदाताओं में से 82.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। उपचुनाव का परिणाम 27 अगस्त को घोषित किया जाएगा। संगमा इस समय तुरा संसदीय क्षेत्र से संसद के एक सदस्य हैं। वह विधानसभा का सदस्य बनने के लिए सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के टिकट से वेस्ट गारो हिल्स जिले में दक्षिण तुरा सीट से मैदान में हैं। मेघालय विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और पांच बार के विधायक मार्टिन एम. डांगो के सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) शामिल होने और इस्तीफा देने के कारण रानीकोर सीट रिक्त हो गयी थी। वहीं साऊथ तुरा सीट विधायक अगाथा के. संगमा के इस्तीफे के कारण रिक्त हो गयी थी। अगाथा ने मख्यमंत्री कोनराड संगमा के लिए यह सीट छोड़ी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO