भारत

JNU ने 48 प्रोफेसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Posted on

नई दिल्ली: जेएनयू प्रशासन ने कुलपति द्वारा लागू की गई नीतियों के खिलाफ 31 जुलाई को एक दिन की हड़ताल में कथित तौर रूप से शामिल होने पर आज 48 प्रोफेसरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जेएनयू की प्रोफेसर आएशा किदवई ने दावा किया कि विश्वविद्यालय के कार्यकारिणी परिषद की गुरुवार को आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। किदवई ने बताया, ‘जारी किए गए नोटिस में शांतिपूर्ण हड़ताल की कार्रवाई को विश्वविद्यालय के कानूनों, नियमों का उल्लंघन बताया गया है। हम इस तरह के तरीके से बेहद परेशान हैं जिसमें विरोध के लोकतांत्रिक कृत्य को अनुशासनहीनता और गैरकानूनी कार्य के रूप में माना जा रहा है।’ 31 अगस्त को शिक्षकों ने हाथों में तख्तियां लेकर और काला बैज लगाकर प्रदर्शन किया था जिसमें कुलपति के नीति निर्णयों को लेकर अपना विरोध व्यक्त किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO