संसार

देश को ‘निरंकुश’ शासन का सामना करने के लिए ‘प्रगतिशील नेता’ की जरूरत: कांग्रेस

Posted on

हेम्बर्ग में बकिरस समर स्कूल के कैंपनजेल थियेर में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी के भाषण से पहले उनकी पार्टी ने आज कहा कि भारत को वर्तमान ‘निरंकुश शासन’ के चलते ‘एक प्रगतिशील नेता’ की जरूरत है। राहुल गांधी ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर आज हेम्बर्ग पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्यमंत्री और सांसद नील्स एन्नेन से भेंट की। कांग्रेस ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘देश में लगातार बढ़ रहे निरंकुश शासन के आलोक में यह जरूरी हो जाता है कि एक प्रगतिशील नेता के लिए जगह तैयार हो जो विविधता को कुचलता नहीं बल्कि गले लगाता है, एक ऐसा नेता जो भारतीयों की आकांक्षाओं को समझता है, जो झूठ और दुष्प्रचार से लोगों को धोखा नहीं देता।’’ इससे पहले कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किये गये ट््वीट में पार्टी ने बताया कि गांधी तथा एन्नेस ने भारतीय और जर्मन राजनीति, केरल की विनाशकारी बाढ़, जीएसटी एवं नौकरियों के बारे में बातचीत की। गांधी के दोनों ही देशों में प्रवासी भारतीयों और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से बातचीत की संभावना है। पार्टी के प्रवासी भारतीयों से संपर्क कार्यक्रम के तहत यह यात्रा हो रही है। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान राहुल गांधी जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भेंटवार्ता कर सकते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO