भारत

कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति, बिहार के राज्यपाल को जम्मू कश्मीर भेजा गया

Posted on

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है जबकि कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया है। बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अब जम्मू कश्मीर का नया राज्यपाल बनाया गया है। जम्मू-कश्मीर, बिहार समेत 7 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। बिहार के वर्तमान राज्यपाल को जहां अब जम्मू-कश्मीर की जिम्मेदारी गई है, वहीं लालजी टंडन को अब बिहार का राज्यपाल पद संभालना होगा। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है। उत्तराखंड की नई राज्यपाल बेबी रानी मौर्या होंगी। मेघालय के राज्यपाल गंगा प्रसाद को अब सिक्किम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। अब उनकी जगह पर त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को अब त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति में राज्यपालों की नियुक्ति की जानकारी दी गई।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO