ऊना
राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में गैस्ट फैकल्टी (आईटी) का एक पद अधिसूचित
जिला रोज़गार कार्यालय ऊना में 23 अगस्त, 2018 को प्रात: 10 बजे से होगा साक्षात्कार
ऊना- राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में हायर एजुकेशन इंस्टीटयूट सोसायटी द्वारा गैस्ट फैकल्टी (आईटी) का एक पद अधिसूचित किया गया है जिसके लिए साक्षात्कार 23 अगस्त को प्रात: 10 बजे जिला रोज़गार कार्यालय में लिया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए जि़ला रोजग़ार अधिकारी, ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इस पद के लिये उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता एमसीए (मास्टर इन कंप्यूटर एप्लिकेशन) निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को 200 रूपये प्रति लैक्चर तथा प्रतिमाह 6500 रूपये वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पद के लिए योग्य तथा इच्छुक आवेदक अपना रोजग़ार कार्यालय पंजीकरण व जन्म का प्रमाण पत्र, आधारकार्ड नंबर, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि व स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का यात्रा व दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।