मध्यप्रदेश
राज्यपाल द्वारा ईदुज्जुहा पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने ईदुज्जुहा पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। श्रीमती पटेल ने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईदुज्जुहा का त्यौहार हमें बलिदानी और संस्कारवान बनने तथा मानवता की रक्षा करने की सीख देता है। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार एकता, शांति और सदभाव के साथ रहने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने ईदुज्जुहा के अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रदेश के विकास की कामना की है।