मनोरंजन

करीना कपूर खान ने गर्ल्स गैंग के साथ ऑफीशियल ट्रिप को बनाया फन ट्रिप, तस्वीर में देखे कैसे किया एंजॉय

Posted on

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर खान और उनकी गर्ल्स गैंग इनदिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते दिनों करीना दुबई में स्‍टोर लांच के लिए गई हुई थी। करीना ने इस ऑफीशियल ट्रिप को गर्ल्स गैंग के साथ फन ट्रिप बना दिया हैं। अजी, इसका सबूत हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें। करीना की इस फन ट्रिप में उनकी बड़ी सिस्‍टर करिश्‍मा कपूर, बेस्‍ट फ्रैंड अमृता अरोड़ा और मेकअप आर्टिस्‍ट मलिका भट्ट भी दुबई में शामिल होती नजर आई। स्‍टोर लॉन्‍च के तुरंत बाद करीना ने अपनी गर्ल गैंग के साथ दुबई में खूब मजा-मस्ती की। इस फन ट्रिप की कुछ तस्वीरें करीना ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। बता दें, पिछले दिनों करीना कपूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्‍होत्रा के एक फैशन शो के सिलसिले में सिंगापुर गई थी। करीना इस शो की शो स्‍टॉपर थीं। इस दौरान भी उनके साथ उनकी पूरी गर्ल गैंग दिखाई दी थी।दुबई शॉपिंग के लिए मशूहर है। दुबई में बहुत सारे मॉल्‍स हैं। साथ ही यहां पर इंटरनैशनल ब्रांड्स की भरमार भी है। दुबई में आपको शॉपिंग के लिए वहां पर अच्‍छी चीजें मिल जाएंगी। करीना के गर्ल गैंग को और क्या चाहिए। खैर, करीना कपूर बहुत जल्द फिल्म ‘तख्त’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, अनिल कपूर और विक्की कौशल के साथ दिखाई देंगी। पिछले दिनों फिल्म मेकर करण जौहर ने खुद इस मल्टीस्टारर फिल्म की घोषणा की है। ‘तख्त’ पीरियड फिल्म है। खबर के मुताबिक, ‘तख्त’ पीरियड ड्रामा मुगल सिहांसन की कहानी है। फिल्म में करीना कपूर खान रणवीर सिंह की बहन के किरदार में नजर आएंगी।बीते दिनों करीना दुबई में स्‍टोर लांच के लिए गई हुई थी। करीना ने इस ऑफीशियल ट्रिप को गर्ल्स गैंग के साथ फन ट्रिप बना दिया हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO