खेल

भारतीय महिला हाॅकी टीम ने कजाकिस्तान को 21-0 से मात दी, लेकिन रिकाॅर्ड से चूकी

Posted on

जकार्ताः 18वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला हाॅकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान को 21-0 से हराया। पूल-बी के इस मुकाबले में कजाकिस्तान की टीम बेबस सी नजर आई और भारतीय खिलाड़ी लगातार गोल करती रहीं। भारतीय महिला टीम ने तीन क्वॉर्टर के बाद 16-0 की बढ़त बना ली थी और अंतिम क्वॉर्टर में 5 गोल कर 21-0 से मुकाबला जीत लिया।

रिकाॅर्ड से चूकी इससे एक दिन पहले ही भारतीय पुरुष टीम ने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से शिकस्त देकर अपने अभियान का शानदार आगाज किया था। इसी लय को महिला हॉकी टीम ने भी बरकरार रखा और कमाल का प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक गोल किए। भारतीय टीम हालांकि 22-0 के एशियाई खेलों के रिकॉर्ड से एक गोल से चूक गई। भारतीय महिला हाकी टीम ने 1982 एशियाई खेलों में हॉन्ग कॉन्ग को 22-0 से हराया था।नवनीत कौर ने सबसे ज्यादा 5 गोल किए। उन्होंने 11वें, 12वें, 16वें और 48वें मिनट (2 गोल) में गोल दागे। वहीं गुरजीत कौर ने 4 गोल दागे। गुरजीत ने 8वें, 36वें, 44वें और 51वें मिनट में गोल किए। उनके अलावा लालरेमसियामी और वंदना ने 3-3 गोल किए जबकि लिलिमा ने 2 गोल किए। वहीं, नेहा, उदिता, दीप ग्रेस, नवजोत और मोनिका ने 1-1 गोल किया। इससे पहले महिला हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में विजयी आगाज किया और पूल-बी के अपने पहले मुकाबले में मेजबान इंडोनेशिया को 8-0 से मात दी। महिला हॉकी टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और टीम ने 2 मैचों में अब तक 1 भी गोल नहीं खाया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO