भारत

राहुल चार दिनों की ब्रिटेन, जर्मनी यात्रा पर रवाना

Posted on

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को ब्रिटेन और जर्मनी की चार दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। इस यात्रा में उनके प्रवासी भारतीय लोगों से संवाद करने और विदेशी गणमान्य व्यक्तियों से मिलने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक उनकी यह यात्रा प्रवासी भारतीयों से संपर्क कायम करने के पार्टी के कार्यक्रम का हिस्सा है। इस यात्रा में उनके जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से भी मिलने की संभावना है। जर्मनी में, वह हैम्बर्ग और बिर्लिन में दो सभाओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह ब्रिटेन जाएंगे जहां वह कुछ स्थानीय भारतीय मूल के सांसदों के सहयोग से ‘‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस’’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ने पिछले साल सितंबर में ‘इंडिया ऐट 70’ विषय पर कैलिफ़ोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले के छात्रों को संबोधित किया था। उन्होंने इस साल मार्च में सिंगापुर नेशनल यूनिर्विसटी में एक सभा को संबोधित किया था और वह मलेशिया भी गए थे। उन्होंने बहरीन में भी प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है जहां उन्हें वहां के शाह ने आमंत्रित किया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO