मनोरंजन

निक जोनास से रोका के बाद देवरानी ने होने वाली जेठानी प्रियंका को दी बधाई, सोशल मीडिया पर कही ये बात

Posted on

पिछले कुछ समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ही सुर्खियों ने छाए हुए हैं। हर तरफ सिर्फ और सिर्फ इन दोनों की चर्चा हो रही हैं। ना सिर्फ प्रियंका के परिवार वाले बल्कि निक की फैमिली भी इस रिश्ते से बेहद खुश हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए प्रियंका चोपडा़ की होने वाली छोटी जेठानी और एक्ट्रेस सोफी टर्नर ने एक पोस्ट कर के सबको चौका दिया हैं। जी हां, सोफी टर्नर ने होने वाली बड़ी जेठानी प्रियंका और जेठ निक की इंगेजमेंट पर बहुत ही खूबसूरत पोस्ट लिखा है। सोफी टर्नर ने जेठानी प्रियंका चोपड़ा का जोनास फैमिली में गर्मजोशी से वेलकम किया है। सोफी टर्नर ने अपने सोशल मीडिया साइट पर प्रियंका-निक का फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘पहले तो मैं होने वाली ब्रदर-इन-लॉ और खूबसूरत प्रियंका चोपड़ा को सिस्टर इन लॉ को बधाई देती हूँ। इनदोनों को जेठ और जेठानी के रुप में पाकर खुशकिस्मत महसूस कर रही हूं। प्रियंका मैं अपनी फैमिली में तुम्हारा स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं। I love you both’।आपको बता दें, सोफी टर्नर जानी मानी ब्रिटिश अभिनेत्री हैं। वो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ सीरिज में सांसा स्टार्क का किरदार निभाकर काफी पॉपुलर हुई हैं। साल 2016 से निक जोनास के भाई जो जोनास और सोफी टर्नर एक दुसरे को डेट कर रहे हैं। साल अक्टुबर में इन दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए इंगेजमेंट की थी। जब इन दोनों की इंगेजमेंट हुई थी तब प्रियंका ने भी इन दोनों को बधाई दी थी। इसके बाद अब सोफी ने प्रियंका के लिए ये खूबसूरत पोस्ट लिखते हुए शेयर किया हैं। बता दें, पिछले दिनों सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा में काफी अच्छी बॉन्डिंग दिखाई दी थी। साल 2017 में जब पहली बार निक जोनास और प्रियंका नजर आए थे। उसी दौरान सोफी टर्नर भी साथ दिखाई दी थयहां आपके लिए ये जानना भी जरुरी है कि सोफी टर्नर और प्रियंका चोपड़ा की बॉन्डिंग काफी अच्छी है. पहली बार निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा 2017 में मेट गाला के रेड कार्पेट पर नज़र आए थे. इसके बाद पार्टी में प्रियंका चोपड़ा निक और सोफी टर्नर साथ नज़र आईं थीं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO