पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिनिधियों द्वारा मंत्री का धन्यवाद

Posted on

चंडीगढ़,

यहां स्वतंत्रता संग्रामियों के अधिकारों के लिए काम कर रही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पंजाब सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए किये जा रहे कामों के लिए स्वतंत्रता संग्रामियों संबंधी कल्याण मंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी का धन्यवाद किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा भी उपस्थित थे। स्वतंत्रता संग्रामियों के लिए काम कर रही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बताया कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्रामियों का टोल टैक्स माफ करने से बहुत बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा 300 यूनिट बिजली माफी दी जा रही है। ट्यूबवैल कनैक्शन भी प्राथमिकता के आधार पर दिए जा रहे हैं। स्वतंत्रता संग्रामियों के लिए किसान भवन, चंडीगढ़ में पाँच बैड आरक्षित हैं। स्वतंत्रता संग्रामियों की विधवाओं, अविवाहित और बेरोजग़ार लड़कियाँ को एक अटेंडेंट समेत पंजाब सरकार की बसों में मुफ़्त यात्रा की सुविधा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO