संसार

अशरफ गनी ने किया सशर्त संघर्षविराम का ऐलान

Posted on

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ ग़नी ने ईद के मौके पर तालिबान के साथ सशर्त संघर्षविराम का किया एलान। ग़नी के एलान पर तालिबान ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने तालिबान के साथ हालिया संघर्ष के बाद सशर्त संघर्षविराम का ऐलान किया है। हांलाकि गनी ने चेताया भी है कि यह एकतरफा नहीं है और तालिबान इसका पालन करेगा तो ही संघर्षविराम अमल में लाया जाएगा। टीवी पर संबोधन के दौरान गनी ने कहा कि वे आज से पैगंबर के जन्मदिन तक संघर्ष विराम का ऐलान करते हैं, बशर्ते इसका पालन तालिबान भी करे। अफगानिस्तान में 21 नवंबर को ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। यह ऐलान समूचे अफगानिस्तान में सप्ताह भर चली लड़ाई के बाद आया है। तालिबान ने गजनी प्रांत की राजधानी पर हमला कर दिया था।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO