भारत

कर्नाटक के कोडागू जिले में भी बचाव और राहत अभियान तेज

Posted on

कर्नाटक के कई तटीय ज़िले भी बाढ़ की चपेट में हैं। खराब मौसम और भूस्खलन के बावजूद कोडागू और मलनाद क्षेत्र में राहत और बचाव अभियान जारी है। बारिश से प्रभावित कर्नाटक के कोडागू जिले में भी फिलहाल बचाव और राहत अभियान तेज कर दिया गया है। केरल की सीमा से लगे इस जिले में हालात अब नियंत्रण में है। बारिश के कहर के कारण यहां कम से कम 12 लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोगों को बेघर होना पड़ा है। बारिश के कहर से राज्य में 1200 से ज्यादा मकान तबाह हो गए हैं। बाढ़ग्रस्त कोडागू जिले में करीब 3,500 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि हालात नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित लोगों का बेहतर पुनर्वास किया जाएगा। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बात की है। अपने ट्वीट संदेश में पीएम ने कहा कि कर्नाटक के कई हिस्सों में बाढ़ से उपजे हालात के संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी जी से बात की। बचाव एवं राहत अभियान में हर संभव सहायता का भरोसा दिया। मैं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना करता हूं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO