क्रिकेट

अच्छी शुरूआत के बाद भी हम इसका फायदा नहीं उठा सकेः बटलर

Posted on

नाॅटिंघमः इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा है कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में एक समय बिना किसी नुकसान के 54 रन बनाने के बाद उन्हें बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था। बटलर ने कहा, ‘‘यह काफी निराशाजनक है। अच्छी शुरूआत के बाद हमने लय खो दी। हमें अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे खेलना होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों के लिए कई बार मुश्किल हो जाता है। लय हासिल होने पर गेंदबाजी करते समय लगता है कि हम हर गेंद पर विकेट ले लेंगे।’’ बटलर ने कहा कि दूसरी पारी में उन गलतियों को दोहराने से बचना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें काफी मेहनत करके अनुशासित रहना होगा। टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी की और टीम की असल परीक्षा होती है और ऐसे कठिन हालात से ही वापसी करनी होती है। हम उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे।’’   उन्होंने कहा, ‘‘बल्लेबाजों के लिए कई बार मुश्किल हो जाता है। लय हासिल होने पर गेंदबाजी करते समय लगता है कि हम हर गेंद पर विकेट ले लेंगे।’’ बटलर ने कहा कि दूसरी पारी में उन गलतियों को दोहराने से बचना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें काफी मेहनत करके अनुशासित रहना होगा। टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी की और टीम की असल परीक्षा होती है और ऐसे कठिन हालात से ही वापसी करनी होती है। हम उन गलतियों को नहीं दोहराएंगे।’’

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO