क्रिकेट

नॉटिंघम टेस्ट दूसरा दिन: भारत को इंग्लैंड पर 292 रन की बढ़त

Posted on

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं। इसी के साथ भारत की इंग्लैंड पर कुल बढ़त 292 रन की हो गई है। चेतेश्वर पुजारा 33 रन और कप्तान विराट कोहली 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दूसरी पारी में तेजी से अर्धशतक की तरफ बढ़ रहे शिखर धवन को आदिल रशीद ने 44 रन के स्कोर पर स्टंप आउट कराया।धवन और पुजारा के बीच 51 रन की साझेदारी हुई. लय में दिख रहे केएल राहुल भी 36 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर बोल्ड हुए। इससे पहले पहली पारी में इंग्लैंड 161 रन पर ऑलआउट हो गई।इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. हार्दिक पांड्या ने लगातार ओवरों में 4 विकेट लेकर इंग्लैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। उन्होंने कुल पांच बल्लेबाजों को आउट किया।यह पहला मौका है जब पंड्या ने एक पारी में पांच विकेट लिए। भारत के लिए इशांत शर्मा दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक (29) और ओली पोप (10) के अहम विकेट हासिल किए। भारतीय टीम पहली पारी में 329 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन 307/6 के स्कोर से आगे खेलने उतरी टीम इंडिया ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए। पहले स्टुअर्ट ब्रॉड ने पंत को 25 और अश्विन को 12 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड किया. इसके बाद एंडरसन ने एक ही ओवर में ईशांत और शमी को आउट कर भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा 97 रन कप्तान कोहली ने बनाए। रहाणे ने भी 81 रन बनाकर टीम को 300 पार पहुंचाने में अहम किरदार निभाया। इंग्लैंड के लिए एंडरसन, ब्रॉड और वोक्स ने 3-3 विकेट हासिल किए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO