मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग, इतने में भारत में हो जाती है एक नहीं दो-दो भव्य शादियां

Posted on

प्रियंका चोपड़ा पिछले लंबे समय से अमेरिकन एक्टर और सिंगर निक जोनस को डेट कर रही हैं और अब दोनों अपनी रिलेशनशिप को एक कदम और आगे ले जाने के लिए तैयार दिख रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से बी-टाउन में तैर रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये पावर कपल 20 नवंबर को शादी के बंधन में बंध सकता है, हालांकि अभी इसकी कोई आॅफिसियल घोषणा नहीं की गई है। अब जबकि निक का पूरा परिवार भारत पहुंच चुका है तब आपको कभी भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की खबर सुनने को मिल सकती है। इससे पहले निक जोनस अपनी इंगेजमेंट को लेकर एक फैन के द्वारा शुभकामनाएं देने पर शुक्रिया कहकर इस बात का इशारा कर चुके हैं कि वह प्रियंका के साथ इंगेज हो चुके हैं।इतना ही नहीं प्रियंका चोपड़ा भी इससे पहले रवीना टंडन के साथ मुलाकात के दौरान ‘एक्सीडेंटली’ अपनी इंगेजमेंट रिंग दिखा चुकी हैं। ‘एक्सीडेंटली’ हम इसलिए भी कह रहे हैं, क्योंकि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट पर फोटोग्राफर्स को देखते ही अपनी इंगेजमेंट रिंग को छिपाती हुई नजर आई थी। जब से प्रियंका चोपड़ा की इंगेजमेंट रिंग की तस्वीर सामने आई है, तब से शायद ही प्रियंका को लेकर किसी और बात की चर्चाएं इतनी ज्यादा हुई हों। हम इससे पहले ही आपको रिंग के बारे में डिटेल्स शेयर कर चुके हैं और अब हमें इस रिंग की कॉस्ट भी पता चल गई है। निक की ओर से प्रियंका को मिली इस रिंग की कॉस्ट जानने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।हॉलीवुड रिपोर्टर ने इस बारे में डायमंड एक्सपर्ट ग्रैंट मॉबले से बात की। ग्रैंट के मुताबिक प्रियंका की इस खूबसूरत रिंग की कास्ट काफी ज्यादा है। ग्रैंट ने कहा- ‘इस साइज और क्वालिटी की रिंग की कॉस्ट तकरीबन 300000 लाख डॉलर के करीब है। इस रिंग का क्लासिक स्टाइल और डिजाइन​ प्रियंका के लिए परफेक्ट है।’ ग्रैंट ने रिंग की जो कीमत बताई है उसे इंडियन करेंसी में देखें तो यह तकरीबन 2.1 करोड़ के आस-पास बैठती है। इससे पहले खबरें आई थी कि प्रियंका को प्रपोज करने से पहले निक जोनस टिफिनी स्टोर में रिंग के लिए पंहुचे थे। बहरहाल, जिस बजट में भारत में भव्य शादियां हो जाती हैं, उतने की केवल प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग ही है। अब आप अंदाजा लगा सकते हैं कि निक और प्रियंका की शादी वास्तव में कितनी भव्य होने जा रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO