खेल

इंडोनेशिया में 18वें एशियाई खेलों का आज से आगाज़

Posted on

18वें एशियाई खेलों का शुभारंभ आज से इंडोनेशिया में होने जा रहा है। पदकों के लिहाज़ से इन खेलों में अब तक चीन का वर्चस्व रहा है। भारत ने इस बार इन खेलों में अपना सबसे बड़ा दल भेजा है। इस बार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे18वें  एशियन गेम्स का आग़ाज़ शनिवार से इंडोनेशिया में  हो रहा है। भारत का प्रयास अपने रेकॉर्ड 15 गोल्ड को बेहतर करने का होगा। भारत ने 1951 में नई दिल्ली में खेले गए पहले एशियाई खेलों में 15 गोल्ड मेडल जीते थे।  2018 में भारत ने एशियाई खेलों में अब तक का अपना सबसे बड़ा दल भेजा है।भारतीय दल के ध्वजवाहक भाला फेंक खिलाड़ी  नीरज चोपड़ा होंगे।भारत एशियन खेलों में 36 खेलों में भाग लेगा। भारतीय खिलाड़ी  तीरंदाजी, ऐथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, बोलिंग, ब्रिज, कैनोइ-कायक, साइक्लिंग, फेंसिंग, जिम्नैस्टिक, गोल्ड, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, कराटे, कुराश, पेनकाक सिलात, रोलर स्पोर्ट्स, टेनिस, ताइकवांडो, सॉफ्ट टेनिस, टेबल टेनिस, वॉलिबॉल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग और वुशू में पदकों के लिए दांव लगाएंगे।इससे पहले एशियाई खेलों में अगर भारत के प्रदर्शन पर नज़र डालें तो ग्वांगझू (चीन) 2010  में भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।इन खेलों में भारत ने 65 पदक अपने नाम किए थे इनमें (14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज) थे।  एशियन खेलों में भारत सिर्फ दो बार टॉप 8 से बाहर रहा  है भारत 1990 में 11वें स्थान पर और 1998 में 9वें स्थान पर रहा भारत ने एशियन गेम्स में अब तक 139 गोल्ड मेडल जीते हैं।कबड्डी और रेसलिंग में भारत को 9-9 गोल्ड मिले हैं। बैडमिंटन और वेटलिफ्टिंग में भारत कोई गोल्ड मेडल नहीं जीत पाया है। सिर्फ सात देशों ने हर एशियन गेम्स में भाग लिया है। भारत उनमें से एक है। इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, श्री लंका, सिंगापुर और थाइलैंड अन्य देश हैं।एशियाई खेलों का आयोजन पहली बार साल 1951 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था जिसमें 11 देशों ने हिस्सा लिया था। भारत को तब मेजबान होने का फायदा मिला और भारत ने मेडल टैली में ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। साल 1982 में दूसरी बार भारत ने एशियन गेम्स की मेजबानी की थी। अब तक कुल 9 देशों ने इस खेल की मेजबानी की है और इसमें 46 देशों ने भाग लिया है। जबकि इस बार इसमें 45 देश भाग ले रहे हैं।एशियन गेम्स में चीन ने अबतक सबसे ज्यादा 1,342 गोल्ड मेडल जीते हैं। गोल्ड के मामले में भारत का छठा स्थान है। भारत ने अबतक 139 गोल्ड जीते हैं और सबसे ज्यादा गोल्ड ऐथलेटिक्स में आए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO