पंजाब

मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा बाढ़ प्रभावित केरल राज्य के लिए तुरंत 10 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा

Posted on

5 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री केरला राहत कोष में भेजे जा रहे हैं और शेष राशि खाद्य सामग्री और अन्य ज़रूरी वस्तुओं के रूप में भेजी जाएगी
चंडीगढ़,
मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बाढ़ से जूझ रहे केरल राज्य को तुरंत 10 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पजाब राहत कोष में से 5 करोड़ रुपए की राशि केरला मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजे जा रहे हैं और शेष 5 करोड़ रुपए तैयार खाद्य वस्तुओं और अन्य वस्तुओं के रूप में भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा भेजी जाएंगे। इस संबंधी जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा बाढ़ प्रभावित केरला राज्य को दी गई इस मदद की पहली खेप जोकि 30 टन की है जिसमें तैयार खाद्य सामग्री, बिस्कुट, रस, बोतल बंद पानी और सूखा दूध शामिल है। इसके अलावा एक लाख फूड पैकेट पहली खेप में भेजे जा रहे हैं। भारतीय वायु सेना के द्वारा भेजी जा रही यह सामग्री कल तक चली जायेगी और बाकी सामान केरला सरकार की माँग के अनुसार भेज दिया जायेगा। प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित केरला राज्य को समय पर मदद पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के अंतर्गत 30-30 टन खाद्य वस्तुएँ लेकर चार हवाई जहाज़ केरला जाएंगे। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह के दिशा निर्देशों के अनुसार पंजाब के वित्त कमिश्नर राजस्व द्वारा अपने केरला के समकक्ष के साथ बातचीत करके स्थिति का जयज़ा लिया गया और बाढ़ से पैदा हुई इस अकल्पनीय स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सहायता संबंधी जानकारी हासिल की। इसके उपरांत पंजाब सरकार के अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय से राहत सामग्री केरला भेजने के लिए मदद की माँग की। इसी दौरान मुख्यमंत्री पंजाब की अपील पर पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्ज एसोसिएशन के मैंबर्ज़ ने अपनी एक -एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फ़ैसला लिया है जिससे कि केरल की मदद की जा सके। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने राज्य के बाकी कर्मचारियों को भी इस तरह की ही मदद करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने राज्य की विभिन्न ग़ैर सरकारी संस्थाओं और परोपकारी संस्थाओं को भी अपील की कि वह केरल के लोगों की हर तरह की मदद के लिए सामने आएं क्योंकि इस अनोखी समस्या से निपटने के लिए अनोखे किस्म के उपायों की ज़रूरत है। उन्होंने पूरे देश को इस संकट की घड़ी में केरला की मदद करने के लिए आगे आने की भी अपील की।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO