संसार

अमरीका ने रोहिंग्या मामले पर म्यांमार सेना पर लगाए प्रतिबंध

Posted on

वाशिंगटन : अमरीका ने रोहिंग्या मुसलमानों के‘जातीय नरसंहार’और मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए म्यांमार सेना और पुलिस के चार कमांडरों तथा सेना की दो इकाइयों को शुक्रवार को प्रतिबंधित कर दिया। अमरीकी वित्त विभाग ने यह जानकारी दी है। अमरीका की ओर से म्यांमार के विरुद्ध उठाया गया अब तक का यह सबसे कठोर कदम बताया जाता है ।गत वर्ष अगस्त में म्यांमार में  रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के विरुद्ध सेना के अभियान के कारण अबतक सात लाख लोग देश छोड़कर बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं और कई हजार लोग मारे भी जा चुके हैं। ट्रंप प्रशासन ने म्यांमार सेना के शीर्ष अधिकारियों को लक्षित नहीं किया लेकिन रोहिंग्या विरोधी अभियान से जुड़े अपराधों को मानवताविरोधी या जनसंहार कहे जाने पर भी रोक लगा दी है। यह मसला अमरीकी सरकार के भीतर बहस का विषय रहा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO