व्यापार

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में बढ़त

Posted on

ट्रेड टेंशन घटने की आस में अमेरिकी बाजारों ने तेज दौड़ लगाई है। दरअसल व्यापारिक रिश्तों का तनाव घटाने के लिए चीन और अमेरिका आगे आए हैं। गुरुवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 396.3 अंक यानि 1.5 फीसदी से ज्यादा की मजबूती के साथ 25,558.7 के स्तर पर, नैस्डैक 32.4 अंक यानि करीब 0.5 फीसदी की तेजी के साथ 7,806.5 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 22.3 अंक यानि 0.8 फीसदी उछलकर 2,840.7 के स्तर पर बंद हुआ है।

 एशियाई बाजारों में बढ़त

एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 101 अंक यानि 0.5 फीसदी की उछाल के साथ 22,293 के स्तर पर, हैंग सेंग 241 अंक यानि करीब 1 फीसदी की मजबूती के साथ 27,341 के स्तर पर, एसजीएक्स निफ्टी सपाट होकर 11,427.5 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.4 फीसदी चढ़ा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 1 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स 55 अंक यानि 0.5 फीसदी चढ़कर 10,739 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शंघाई कम्पोजिट में भी 0.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO