खेल

मानारिनो को हराकर जोकोविच तीसरे दौर में, ज्वेरेव बाहर

Posted on

सिनसिनाटीः पेट की गड़बड़ से जूझने के बावजूद नोवाक जोकोविच ने एड्रियन मानारिनो को हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि महिला वर्ग में पिछली चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा हारकर बाहर हो गई। विम्बलडन चैम्पियन जोकोविच ने फ्रांस के अपने प्रतिद्वंद्वी को 4.6, 6.2, 6.1 से हराया। सातवीं वरीयता प्राप्त मुगुरूजा को लेसिया सुरेंको ने 2.6, 6.4, 6.4 से शिकस्त दी। दो साल पहले खिताब जीतने वाले मारिन सिलिच ने रोमानिया के मारियस कोपिल को 6.7, 6.4, 6.4 से मात दी। वहीं जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को नीदरलैंड के राबिन हासे ने 5.7, 6.4, 7.5 से हराया। विम्बलडन उपविजेता केविन एंडरसन ने जेरेमी चार्डी को 7.6, 6.2 से हराया जबकि कनाडा के मिलोस राओनिच ने ट्यूनीशिया के मालेक जाजिरी को 6.3, 7.5 से मात दी। बेल्जियम के 11वीं वरीयता प्राप्त डेविड गोफिन ने फ्रांस के बेनोइत पेइरे को 5 . 7, 6.4, 6.2 से शिकस्त दी। अमेरिकी ओपन चैम्पियन स्लोएने स्टीफेंस ने जर्मन क्वालीफायर ततजाना मारिया को 6.3, 6.2 से हराया। बेलारूस की अरियाना सबालेंका ने नौवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा को 2.6, 6.3, 7.5 से शिकस्त दी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO