भारत

वाजपेयी के निधन पर 7 दिवसीय राष्ट्रीय शोक, पंजाब-दिल्ली समेत कई राज्यों में सरकारी छुट्टी का ऐलान

Posted on

सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर उनके सम्मान में सात दिन के राष्ट्रीय शोक और सरकरी छुट्टी घोषणा की गई। कल दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड समेत कई राज्यों मे स्कूल, कालेज और दफ्तर बंद रहेंगे। गृह मंत्रालय के अनुसार वाजपेयी की स्मृति मे देश में आज से 22 अगस्त तक राष्ट्रीय शोक मनाया जायेगा और इस दौरान सभी सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इस अवधि के दौरान कोई सरकारी समारोह आयोजित नहीं किया जायेगा। वाजपेयी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। अंतिम संस्कार के दिन विदेशों में भारतीय मिशनों और उच्चायोंगों पर भी राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। पूर्व प्रधानमंत्री का आज शाम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया था। बता दें कि वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान :एम्स: में निधन हो गया। एम्स के अनुसार 93 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने शाम 5 बजकर 5 मिनट पर अंतिम सांस ली। उन्हे 11 जून 2018 को एम्स में भर्ती कराया गया था और डाक्टरों की निगरानी में पिछले नौ सप्ताह से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। वाजपेयी के निधन के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी दिल्ली में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रद्द कर दी गयी है। उनके निधन पर आज मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने दुख जताया और कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO