भारत

अटल मौत से हारे वाजपेयी, आज शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

Posted on

नई दिल्ली- भारतीय राजनीति के करिश्माई नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का लम्बी बीमारी के बाद वीरवार को यहां अखिल भारतीय आयुॢवज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री के निधन की जानकारी एम्स के मीडिया एवं प्रोटोकाल डिवीजन की अध्यक्ष प्रो. आरती विज ने दी। उन्होंने एक विज्ञप्ति में कहा कि गहरे शोक के साथ हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की सूचना दे रहे हैं। एम्स के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री का निधन शाम 5 बजकर 5 मिनट पर हुआ। र्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे से निकाली जाएगी. फिलहाल, उनका पार्थिव शरीर एम्स से उनके दिल्ली स्थित घर ले जाया जा रहा है। अंतिम दर्शन के लिए कई हस्तियां पहुंच रही हैं। शुक्रवार सुबह 9 बजे पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 1 बजे से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, शाम 4 बजे अंतिम संस्कार राजघाट के करीब स्मृति स्थल में होगा।वाजपेयी को 11 जून, 2018 को एम्स में भर्ती करवाया गया था और डाक्टरों की निगरानी में पिछले 9 सप्ताह से उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी। एम्स के अनुसार दुर्भाग्यवश उनकी स्थिति पिछले 36 घंटों में बिगड़ी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया। हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद आज हमने उन्हें खो दिया। एम्स ने कहा कि हम पूरे देश को हुई इस अपूर्णीय क्षति एवं दुख में शरीक हैं। इस बीच भाजपा मुख्यालय और देश भर में सभी पार्टी कार्यालयों में पार्टी का झंडा आधा झुका दिया गया है। उनका शव भाजपा मुख्यालय में अंतिम दर्शनों के लिए रखा गया है। वाजपेयी के निधन के कारण भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नयी दिल्ली में होने वाली दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रद्द कर दी गयी है। उनके निधन पर आज मोदी सरकार के कई मंत्रियों ने दुख जताया और कहा कि वह हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO