मनोरंजन
तैमूर ने इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा फहराते क्यूट तस्वीरें आई सामने
मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की कुछ खास तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में तैमूर स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान नन्हें तैमूर तिरंगे वाली टीशर्ट और हाथ में झंडा लिए हुए काफी क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। वैसे तो लोग उनके हर अंदाज को पसंद करते हैं लेकिन नन्हें तैमूर का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तैमूर की फैन फॉलोइंग भी गजब हैं। बता दें कि तैमूर को पहचान के लिए मॉम करीना कपूर खान या पापा सैफ अली खान के नाम की जरुरत नहीं पड़ती बस नाम तैमूर ही काफी है। उनकी तस्वीरें शेयर होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं।