खेल

मानजुकिच ने अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल को अलविदा कहा

Posted on

पेरिसः क्रोएशिया के विश्व कप हीरो और स्टार स्ट्राइकर मारियो मानजुकिच ने 32 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल से संन्यास लेने की घोषणा की। क्रोएशिया के राष्ट्रीय फुटबाॅल महासंघ ने यह जानकारी दी।महासंघ द्वारा जारी पत्र में मानजुकिच ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि अब मेरे लिए समय आ गया है। मैंने क्रोएशिया के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और क्रोएशिया फुटबाल की सबसे बड़ी सफलता में मैंने योगदान दिया।’’ यूवेंटस के इस खिलाड़ी ने कहा कि विश्व कप फाइनल में फ्रांस के खिलाफ 2-4 की हार से उप विजेता बनने से उन्हें नयी ऊर्जा मिली लेकिन उनके लिए यह बड़ा फैसला लेना आसान भी हो गया। मानजुकिच ने क्रोएशिया की ओर से 89 मैचों में 33 गोल दागे और डेवर सूकर के बाद वह देश के सबसे सफल खिलाड़ी हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO