खेल

फेडरर ने गोजोविक को हराया, क्वितोवा ने सेरेना को बाहर किया

Posted on

सिनसिनाटीः रोजर फेडरर ने अमेरिकी ओपन की अपनी तैयारी की शुरुआत एटीपी सिनसिनाटी मास्टर्स के पहले दौर में आसान जीत के साथ की। वर्ष 2015 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे फेडरर ने जर्मनी के दुनिया के 47वें नंबर के खिलाड़ी पीटर गोजोविक को सीधे सेटों में 72 मिनट में 6-4, 6-4 से हराया। पिछले हफ्ते 37 बरस के हुए 20 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन फेडरर चोट के कारण पिछले दो टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे। इस बीच आठवीं वरीय पेत्रा क्वितोवा ने अपने दूसरे दौर के मैच में सेरेना विलियम्स को 6-3, 2-6, 6-3 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। आठवें वरीय आस्ट्रिया के डोमीनिक थिएम को बीमार होने के कारण कोर्ट पर उतरे बिना ही मैच से हटना पड़ा।  निक किर्गियोस ने मैच प्वाइंट बचाते हुए 39 ऐस की मदद से दूसरे दौर के मुकाबले में डेनिस कुडला को 6-7 (2/7), 7-5, 7-6 (11/9) से हराया। आस्ट्रेलिया का यह खिलाड़ी अगले दौर में क्रोएशिया के बोर्ना कोरिच से भिड़ेगा जिन्होंने डेनियल मेदवेदेव को 6-2, 6-3 से हराया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO