क्रिकेट

भारतीय टीम ने इंग्लैंड में इस तरह मनाया स्वतंत्रता दिवस

Posted on

लंदन – भारतीय क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लंदन में होटल के बाहर तिरंगा झंडा फहराया। भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। उसे शनिवार से तीसरे ट्रेंट ब्रिज में तीसरा मैच खेलना है। ये टेस्ट मैच 18 अगस्त से शुरू होगा
टीम इंडिया ने फहराया तिरंगा
भारत के 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय टीम ने लंदन के टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने होटल के बाहर तिरंगा फहराया। टीम ने ताज होटल के सेंट जेम्स कोर्ट में सुबह-सुबह झंडा वंदन किया। टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली झंडा फहराया और फिर झंडा वंदन समारोह के बाद राष्ट्रगान हुआ।
खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें
लंदन में तिरंगा झंडा फहराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगे के नीचे खड़े होकर अपनी तस्वीरें भी शेयर की।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO