संसार

इटली में पुल गिरने से अब तक 38 लोगों की मौत, मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

Posted on

रोम- इटली के उत्तरी पोर्ट सिटी जेनोआ में मंगलवार को एक पुल का बड़ा हिस्सा रेल पटरियों पर जा गिरा। हादसे 38 लोगों की मौत हुई है। अभी भी मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। इटली में इस तरह का यह सबसे बड़ा हादसा बताया जा रहा है। इटली के उप परिवहन मंत्री एडोआर्डो रिक्सी ने कहा, ’38 लोगों की मौत हुई और यह संख्या बढ़ सकती है।’ मीडिया में आई खबरों के अनुसार, मोरांडी ब्रिज का करीब 200 मीटर हिस्सा अचानक ढह गया। यह पुल शहर के पश्चिमी हिस्से के इंडस्टि्रयल इलाके में स्थित है। दमकल सेवा के एक प्रवक्ता ने कहा कि ज्यादातर मलबा रेलवे ट्रैक पर गिरा है। मलबे के साथ कई कारें और ट्रक भी गिर गए। दमकलकर्मी और बचावकर्मी मिलकर मलबे में दबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए खोजी कुत्तों की भी मदद ली जा रही है। मोरांडी ब्रिज का निर्माण 1967 में किया गया था। इसके नीचे से कई रेल पटरियों के अलावा कई फैक्टि्रयां स्थित हैं। पुल ढहने से आसपास की कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO