भारत

एम्स में भर्ती पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाज़ुक

Posted on

एम्स में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। एम्स की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में वाजपेयी जी की हालत ज्यादा गंभीर हो गई है। पूर्व प्रधानमंत्री को जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर अटल जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पीएम के अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी एम्स जाकर अटल जी का हालचाल जाना।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO