मंडी

श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा

Posted on

मण्डी – सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री श्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने आज गत रात्रि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भारी बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया । उन्होंने तडून गांव में मलबा गिरने से क्षतिग्रस्त मकान में महिला की असामायिक मृत्यु होने पर उनके परिजनों से भेंट कर शोक प्रकट किया । उन्होंने प्रभावित परिवार को फौरी राहत के तौर पर दस हजार रूपये की राशि प्रदान की तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया ।
उन्होंने भू-स्खलन से प्रभावित बनवारी, बरी, सिद्धपुर तथा सकलाना सम्पर्क मार्गो पर जे.सी. बी के माध्यम से सड़क बहाली के कार्य का भी निरीक्षण किया और मौके पर इन मार्गो को यातायात के लिए बहाल करवाया । उन्हांेने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बरसात से हुए नुकसान का शीघ्र आकलन करने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित लोगों को समुचित राहत राशि प्रदान की जा सके ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO